
दिल्ली का एक और Video Viral, बाइक पर जानलेवा स्टंट, आरोपी गिरफ्तार और KTM बाइक सीज
AajTak
नोएडा के बाद दिल्ली से बाइक पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और वीडियो बनाने में इस्तेमाल KTM बाइक को भी सील कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाजी के वीडियो अपलोड करने का चलन बढ़ गया है. हाल ही में नोएडा में दो लड़कियों का स्कूटी और युवकों का थार गाड़ी पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिन पर पुलिस ने एक्शन लिया था. अब दिल्ली में बाइक पर युवक की स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजौरी गार्डन थाना इलाके की नजफगढ़ रोड पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए खतरनाक तरीके से स्टंट करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कृष्णा गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी KTM बाइक सीज कर दी है. उसने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट किया था.
ये वीडियो चार अप्रैल को सामने आया था, जिसमें एक युवक बाइक पर पीपी सुभाष नगर से बाहर निकलता और MKW अस्पताल और सूर्या ग्रैंड होटल के सामने से मुख्य सड़क पर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई देता है. इस मामले में पुलिस ने राजौरी गार्डन थाने में केस दर्ज किया था.
नोएडा में स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लील तरीके से होली... वीडियो बनाने वाली दोनों लड़कियों समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि स्टंट के दौरान जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था उसका नंबर DL9SGG5651 है और लड़के की पहचान हरि नगर इलाके के रहने वाले कृष्ण गौतम (20)के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी शख्स युवक को गिरफ्तार कर लिया और स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई KTM बाइक को भी सीज कर दिया.
लड़कियों की स्टंटबाजी का भी वीडियो हुआ था वायरल

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






