
दिल्ली: कनॉट प्लेस में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने मौके पर जाकर लिया जायजा
AajTak
दिल्ली के कनॉट प्लेस में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आई, जिसका वायरल वीडियो देखकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि स्थिति को सुधारने के लिए दो पंप लगाए गए हैं.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दिन पहले भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद खुद पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
प्रवेश वर्मा ने आजतक से बातचीत में बताया कि कनॉट प्लेस के काके के होटल के पास करीब 100 मीटर के क्षेत्र में जलभराव हुआ. इस हिस्से में ब्रिटिश काल में बनाया गया बैरल (ड्रेनेज सिस्टम) अब पुराने और छोटा पड़ गया है. आसपास बनी नई बिल्डिंग्स के कारण इन बैरल्स का आकार छोटा कर दिया गया, जिससे पानी ठीक से ड्रेन नहीं हो पाता और सड़कें जलमग्न हो जाती हैं.
उन्होंने बताया कि इस समस्या को देखते हुए यहां दो पंप लगाए गए हैं, ताकि जल निकासी बेहतर हो सके और पानी को आगे ड्रेन तक पहुंचाया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि दुकानों के अंदर भी पानी जा रहा था, जिसे ठीक करने के लिए हर पॉइंट की बारीकी से स्टडी की जा रही है.
प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि इस साल पीडब्ल्यूडी की देखरेख में दिल्ली की सड़कों पर जलभराव काफी कम हुआ है. मिंटो ब्रिज, जखीरा, मूलचंद, आईटीओ जैसे पुराने जलभराव वाले 34 पॉइंट्स पर इस बार पानी जमा नहीं हुआ.
मंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए जो भी जलभराव की जानकारी मिलती है, उनके इंजीनियर तुरंत जाकर समस्या का समाधान करते हैं. वे आश्वस्त हैं कि आने वाले समय में पूरी दिल्ली को जलभराव से मुक्त कराया जाएगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









