
दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की सबसे बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ की कीमत के नोट ले जाते पकड़े गए तस्कर
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने तीन तस्करों को अरेस्ट किया है. उनका दावा है कि वह 10 करोड़ रुपये की कीमत की विदेशी मुद्रा इस्तांबुल ले जा रहे थे. वे ये करेंसी जूतों के अंदर छिपा कर ले जा रहे थे. उनके मुताबिक यह देश में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को तस्करी कर ले जाई जा रही विदेशी मुद्रा की अब तक की सबसे बड़ी खेप हाथ लगी है. विभाग के अधिकारियों को जांच के दौरान ताजिकिस्तान मूल के 3 नागरिकों के पास से 7,20,000 डॉलर और 4,66,200 यूरो बरामद हुआ है. इनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिलहाल तीनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग ने नोटों की ये खेप 21 जुलाई को टर्मिनल-3 को बरामद की है.
कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि आरोपियों को तब रोका जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में एयरपोर्ट के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3 ने 21 जुलाई को तीन ताजिकिस्तान के यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तस्करों में एक किशोर भी शामिल है. विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई.
आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 13 जून को तस्करी कर लाए जा रहे सोना की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी. यह सोना एक उज्बेक नागरिक ज्वैलरी के रूप में लेकर आई थी. उसके पास जांच के दौरान कुल 16.570 किलो सोना जब्त किया गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8.16 करोड़ रुपये आंकी गई थी. इस मामले में दादी-पोती को अरेस्ट किया गया. अधिकारियों को एक यात्री को तो आसानी से पकड़ लिया गया था लेकिन दूसरे को पकड़ने की काफी मशक्कत करनी पड़ी थी क्योंकि उसने एयरपोर्ट पर उतरते ही अपने कपड़े बदल लिए थे. हालांकि बाद में ग्रीन चैनल को पार करने के लिए उसे भी पकड़ लिया गया था. जांच के दौरान उसके बैग और कपड़ों से 265 गोल्ड की चेन और 9 ब्रेसलेट मिले थे. इनका कुल वजन 16.570 किलो था.
दिल्ली एयरपोर्ट पर 58 लाख रुपये की कीमत सोने की तस्करी के आरोप में पिछले महीने थाइलैंड के एक नागरिक और विस्तारा एयरलाइंस के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने बताया था कि दुबई से यहां आए थाइलैंड के नागरिक के खिलाफ 12 जून को इस संबंध में केस दर्ज किया गया था. आरोपी ने उसी दिन बैंकॉक लौटने वाला था. उसने विमानन कंपनी विस्तार के कर्मचारी को लेप के रूप में सोना सौंपकर उसकी तस्करी की थी. लेप से करीब कुल 1.12 किलो सोना निकला था, जिसकी कीमत 57.65 लाख रुपये आंकी गई थी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










