
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया, कब तक ओवरक्राउडिंग से मिलेगी निजात
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए संसदीय पैनल की एक बैठक हुई है. उस बैठक में एयरपोर्ट के अधिकारी भी आए. कहा गया है कि महीने के अंत तक ओवरक्राउडिंग से निजात मिल सकती है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर ओवरक्राउडिंग की समस्या लंबे समय से चल रही है. यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं कि इस भीड़ की वजह से उनकी फ्लाइट मिस हो रही है और तमाम तरह की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. अब इसी मुद्दे पर संसदीय पैनल ने एक बैठक बुलाई जहां पर दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी और ये भी बताया कि कब तक इस ओवरक्राउडिंग से निजात मिल पाएगी.
जीएमआर ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर के नारायण राव ने कहा है कि महीने के अंत तक दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हो जाएगी. स्थिति को ठीक करने के लिए जो किया जाना है, वो किया जा चुका है. सरकार के साथ लागातार काम किया जा रहा है. इस समय बड़ी चुनौती ये है कि कोरोना काल के बाद यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है. बैग की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लेकिन हमे इस बात का अहसास है और इससे निपटने के लिए रणनीति बनाई जा रही है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि असल में संसदीय पैनल की बैठक ग्रीनफील्ड बनाने को लेकर बुलाई गई थी. लेकिन कमेटी के सदस्यों ने तुरंत ओरवक्राउडिंग का मुद्दा उठा दिया और फिर पूरी मीटिंग उसी मुद्दे के इर्द गिर्द घूमी. अभी के लिए अधिकारी दावा कर रहे हैं कि महीने के अंत तक सबकुछ ठीक हो जाएगा. वैसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एयरपोर्ट दौरे के बाद भी जमीन पर स्थिति बदली है. जो गाइडलाइन सामने आई हैं, उसमें साफ कहा गया है कि ओवरक्राउडिंग से जल्द निजात मिल जाएी.
गाइडलाइन के मुताबिक हर एंट्री गेट पर एक डिजिटल डिसप्ले लगाया जाएगा. उसमें वेट टाइम की जानकारी दी जाएगी. वहीं किसी भी गेट पर ज्यादा भीड़ ना इकट्ठा हो, इसलिए एक कमांड सेंटर का भी गठन किया जाएगा. वहीं किसी भी यात्री को ज्यााद वेट ना करना पड़े, इसलिए क्राउड मैनेजर भी जगह-जगह तैनात किए जाएंगे. एयरलाइन्स को भी लगातार भीड़ को लेकर अपडेट दिया जाएगा. ऐसा होने से जो लंबी कतारें लग जाती हैं, उससे निजात मिल सकती है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






