
दिल्ली-एनसीआर में पकड़े गए सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू
AajTak
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा कि वे (बांग्लादेशी अप्रवासी) दिल्ली और गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर रह रहे थे. अब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की सहायता से निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है.
दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से एक नाबालिग समेत सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में दिलावर खान (48), ब्यूटी बेगम (39), रफीकुल (43), तौहीद (20), मोहम्मद अजहर (28), जाकिर मलिक (40) और एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल हैं, जो कथित तौर पर नदी के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसे थे.
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने पीटीआई को बताया कि वे (बांग्लादेशी अप्रवासी) दिल्ली और गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर रह रहे थे. अब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की सहायता से निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है.
16 मार्च को एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कृष्णा नगर इलाके से दिलावर खान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था. शुरुआती पूछताछ में उसने पश्चिम बंगाल का निवासी होने का दावा किया, लेकिन लगातार पूछताछ और सत्यापन से पता चला कि वह बांग्लादेश के खुलना जिले का एक बांग्लादेशी नागरिक है.
इसके बाद, पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे छह और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, सीमापुरी और शालीमार गार्डन में छापेमारी की गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है.
अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहा अभियान पिछले दिसंबर में शुरू किया गया था।. फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिए है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









