
दिल्ली: एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया रोडरेज का आरोपी, माजिद ने फ्लाईओवर से नीचे चलाई थी गोली
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद रोडरेज के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 31 जुलाई को कहा-सुनी के बाद माजिद ने सिमरनजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने यह भी बताया कि तीनों संगीन मामलों में शामिल माजिद फिलहाल जमानत पर बाहर था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी माजिद चौधरी को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें माजिद के मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद गोकुलपुरी इलाके में ही गंदे नाले के पास पुलिस ने ट्रैप लगाया था रात 3 बजे के आसपास जैसे ही माजिद अपनी बाइक से गोकुलपुरी इलाके से गुजर रहा था पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन पुलिस का कहना है कि माजिद ने पुलिस टीम पर एक नहीं बल्कि तीन राउंड गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माजिद के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि माजिद चौधरी का लंबा आपराधिक रिकार्ड रहा है 2015 में गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में कत्ल के मामले में वह शामिल था, इस मामले में छह साल बाद उसे बेल मिली थी, बाहर निकल कर उसे 2022 में उसने एक शख्स की हत्या की कोशिश की पकड़ा गया, 6 महीने जेल मेरा बाहर निकालने के कुछ ही समय बाद उसने फिर से एक और शख्स की जान से मारने की कोशिश की. फिर जेल गया 5 महीने बाद उसे बेल मिल गई. अब उसने मामूली-सी बात के बाद बच्चों और पति के सामने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी.
इन तीनों संगीन मामलों में आरोपी माजिद फिलहाल जमानत पर बाहर था. पुलिस आरोपी के पास से एक पिस्टल तीन कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है.
कहा-सुनी के बाद मारी गोली
31 जुलाई की दोपहर करीब 3:15 बजे मस्जिद अपनी बाइक से गोकुलपूरी इलाके से जा रहा था तभी उसकी बाइक हीरा सिंह नाम के एक व्यक्ति की बुलेट से हल्की-सी टच हो गई. इसके बाद दोनों में बहस हो गई. हीरा सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर मौजपुर की तरफ जा रहे थे जब माजिद की बाइक से उनकी बाइक टच हो गई थी.
बाइक टच होने के बाद मजीद और हीरा सिंह की आपस में चलते-चलते ही बातचीत हुई हीरा सिंह के परिवार के मुताबिक, मजीद ने बेहद गलत भाषा का इस्तेमाल किया था और लगातार बगल में अपनी बाइक चलाकर कमेंट कर रहा था. इसके बाद गोकुलपुरी का फ्लावर आता है हीरा सिंह अपनी बाइक फ्लाईओवर के नीचे लेकिन चले जाते हैं जबकि माजिद ऊपर चला जाता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








