दिल्ली एजुकेशन बोर्ड का इंटरनेशनल एजुुकेशन बोर्ड के साथ हाथ मिलाने का क्या फायदा होगा?
AajTak
बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में दिल्ली शिक्षा बोर्ड का इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड के साथ एमओयू साइन हुआ, जानिए- इसका क्या फायदा हुआ.
अब दिल्ली के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिलने का रास्ता साफ हो गया है. बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में दिल्ली शिक्षा बोर्ड का इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड के साथ एमओयू साइन हुआ. शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश राय और आईबी की ओर से भारत-नेपाल के हेड ऑफ़ डेवलपमेंट एंड रिकॉग्निशन महेश बालाकृष्णन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. जानिए इस एमओयू का स्टूडेंट्स को क्या फायदा होगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस शिक्षा के लिए बड़े-बड़े अमीरों के बच्चे तरसते हैं, अब वह शिक्षा दिल्ली के गरीब बच्चों को मिला करेगी. इस समझौते के बाद दिल्ली के स्कूली बच्चों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की देखरेख में तय प्रणाली के तहत की जाएगी और स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा. अभी 30 स्कूलों से शुरू किया जा रहा है. इन स्कूलों के शिक्षकों की ट्रेनिंग अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ करवाएंगे. अब हमारे बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लायक बनेंगे. सीएम केजरीवाल ने इस पर कहा है कि ये मॉडल पूरे देश को एक दिशा दिखाएगा और दिल्ली के साथ हमारे देश से गरीबी दूर होगी. इस दौरान उपमुख्यमंत्री और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे छात्र वैश्विक लीडर बनें. आईबी के साथ हमारी साझेदारी उस दिशा में एक कदम है. हम नहीं चाहते कि हमारे छात्र सिर्फ परीक्षा पास करें, बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पेशेवर और जिम्मेदार नागरिक बनें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










