
दिल्ली: आया नगर में शख्स की गोली मारकर हत्या
AajTak
दिल्ली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक 52 वर्षीय आया नगर का रहने वाला था. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के आया नगर इलाके में एक 52 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रतन के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने कर दिया पिता का मर्डर... कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
घटना आया नगर गांव की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6.25 बजे, फतेहपुर बेरी के पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना की कॉल आई. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल पड़ा था. मरने वाले की पहचान रतन पुत्र लेखी राम उम्र 52 साल, आया नगर के रूप में हुई. जिसे 12 से 15 गोलियां मारी गई है.
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के विवाद में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज
जिसके बाद मौके पर FSL की टीम भी बुलाई गई. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










