
दिल्ली: आप विधायक हाजी युनूस की कार पर हमला, 'नशे में धुत' युवकों ने परिवार को दी धमकी
AajTak
आप विधायक हाजी युनूस ने इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस से हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग की है. जिस पर संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक ने उनकी कार पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कम से कम 5 लोगों ने उनकी कार पर हमला किया, जिसमें उनका बेटा और बेटियां सफर कर रहे थे. दरअसल, आप विधायक हाजी युनूस ने इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस से हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग की है. जिस पर संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
विधायक हाजी युनूस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मेरी गाड़ी पर हमला किया गया, जिसमें मेरा बेटा और बेटियां थीं. 5 युवा शराब में धुत सफ़ेद Scorpio गाड़ी में सवार थे. उनके द्वारा मेरी गाड़ी को रोका गया व परिवार वालों के साथ बदतमीजी की गई. दिल्ली पुलिस कमीश्नर कृप्या संज्ञान लें."
24 अगस्त की है वारदात
उधर, विधायक के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक वारदात 24 अगस्त की है और गाड़ी में विधायक का बेटा मौजूद था. वीडियो में दिख रही आरोपियों की गाड़ी के नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है.
क्या है वीडियो में

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










