
दिल्ली आए फडणवीस, शिंदे-अजित मांग रहे जो विभाग उन पर भी बीजेपी की नजर!
AajTak
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस बार भारी मांग वाले विभागों से समझौता करने के मूड में नहीं है. बीजेपी की नजर एकनाथ शिंदे के शहरी विकास विभाग और अजित पवार के वित्त विभाग पर भी है. इसके बदले में, बीजेपी शिंदे को राजस्व और लोक निर्माण विभाग, जबकि अजित पवार को बिजली या सिंचाई विभाग देने की पेशकश कर सकती है.
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रालयों के बंटवारे पर हैं. इसको लेकर दिल्ली में महायुति के नेताओं की बैठक होनी है. इसमें बीजेपी के बड़े नेता भी शामिल रहेंगे. इसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शामिल होने की जानकारी थी. लेकिन अब बताया जा रहा है कि शिंदे को इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं बुलाया गया.
शिंदे के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे को आज दिल्ली में किसी नेता से मिलने के लिए नहीं बुलाया गया या उनकी दिल्ली यात्रा की कोई योजना नहीं है. इस बीच, सीएम फडणवीस और डीसीएम अजित पवार की दिल्ली में कई शिष्टाचार मुलाकातें तय हैं. साथ ही, इस यात्रा के दौरान बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ पोर्टफोलियो आवंटन पर चर्चा होने की संभावना है. फडणवीस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है.
इस बीच सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस बार भारी मांग वाले विभागों से समझौता करने के मूड में नहीं है. बीजेपी की नजर एकनाथ शिंदे के शहरी विकास विभाग और अजित पवार के वित्त विभाग पर भी है. इसके बदले में, बीजेपी शिंदे को राजस्व और लोक निर्माण विभाग, जबकि अजित पवार को बिजली या सिंचाई विभाग देने की पेशकश कर सकती है.
14 दिसंबर तक हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
पीटीआई के मुताबिक बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है. उनके कार्यालय ने कहा कि फडणवीस बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे.
एक बीजेपी नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी आवंटित होने की संभावना नहीं है. राजनेता ने कहा कि बातचीत में देरी हो रही है क्योंकि तीन दल (महायुति के सहयोगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) इसमें शामिल हैं.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








