
दिल्लीः शराब नीति के खिलाफ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में लिए
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है. आरोप हैं कि केजरीवाल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया है. वहीं बीजेपी ने शनिवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. बीजेपी ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की मांग की है.
दिल्ली की एक्साइज नीति के खिलाफ बीजेपी का उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर लगातार प्रदर्शन जारी है. बीजेपी की मांग है कि जल्द से जल्द मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की जाए. पुलिस ने बीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है. बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली की जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है.
बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मनीष सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जब तक सिसोदिया की गिरफ्तारी नहीं होती है, ये आंदोलन जारी रहेगा. शनिवार की सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर पहुंच गए थे.
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की चर्चित शराब नीति की सीबीआई जांच होगी. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. यह सिफारिश एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद की गई है.
नई एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी के आरोप हैं. आरोप है कि नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. लाइसेंस देने में नियमों की अनदेखी की गई. टेंडर के बाद शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ रुपए माफ किए गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नीति के जरिए कोरोना के बहाने लाइसेंस की फीस माफी की गई. रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाया गया.
ये भी देखें

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










