
दिल्लीः लाइबेरियन महिला कुर्ते के बटनों में छिपाकर ला रही थी 13 करोड़ की कोकीन, एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार
AajTak
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एयर कस्टम्स के अधिकारियों ने लाइबेरिया की एक महिला से 13.26 करोड़ की कोकीन जब्त की. वह कुर्ते के बटनों में ड्रग्स छिपाकर ला रही थी. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एयर एस्टम्स ने एक लाइबेरियन महिला को 13.26 करोड़ रुपये की कीमत की कोकीन के साथ पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक महिला यूथोपिया के अदिस अबाबा से आई एक फ्लाइट से भारत आई थी. महिला के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है.
एयरपोर्ट पर एयर कस्टम्स के अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को अदिस अबाबा से ET 686 फ्लाइट इंडिया आई थी. इसमें एक लाइबेरिया की महिला भी सवार थी. उसके पास 947 ग्राम कोकीन थी. जिसकी मार्केट में कीमत करीब 13.26 करोड़ है. अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि ये कोकीन 11 कुर्तों के बटनों के अंदर छिपा हुआ था. ड्रग्स को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
IGI के टर्मिनल -3 पर उतरी थी. लेकिन उसे संदेह होने पर रोका गया. जब उसके लगेज की जांच की गई तो उसके बैग में 11 कुर्ते थे, जिनमें कई बड़े बटन बेतरतीब ढंग से सिले हुए थे. एक बटन को काटने पर उसमें सफेद रंग का पदार्थ छिपा हुआ मिला. जब इसकी जांच की गई तो यह कोकीन निकला. इसके बाद लाइबेरिया की रहने वाली फ्रांसेस टी सूमो को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है.
जांच के दौरान कुल 272 बटन बरामद किए गए, जिसमें से 947 ग्राम कोकीन था. इसकी कीमत 13.26 करोड़ आंकी गई है. महिला को एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









