
दिल्लीः नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
AajTak
दिल्ली के नरेला में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली के मुंडका की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि इससे पहले राजधानी के नरेला में आग लगने की एक और घटना हो गई है. नरेला में प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. आग काफी भीषण बताई जा रही है. इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई.
नरेला में आग लगने से ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को मुंडका के मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी. इसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. जबकि कई लोग लापता बताए जा रहा हैं. ये हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतकों की डेड बॉडी की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था.
मुंडका हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस तीन मंजिला इमारत में पहले माले पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थी. दूसरे माले पर वेयर हाउस और तीसरे पर लैब थी. सबसे ज्यादा मौत अब तक दूसरे माले पर बताई गई हैं. दरअसल, इसी दूसरे माले पर ही मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी. इस कार्यक्रम के चलते ही ज्यादा लोग यहां मौजूद थे. बाकी छत पर एक बिल्डिंग के मालिक ने अपना एक छोटा-सा फ्लैट बनाकर रखा था.
मुंडका में हुए हादसे में आग बिल्डिंग की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई, जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी Cofe Impex Private Limited का दफ्तर था. आग बुझाने के काम में 30 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया.
बता दें कि रेस्क्यू करने के लिए NDRF की दिल्ली फायर सर्विस की टीमें लगीं. इमारत में एंट्री के लिए महज एक ही रास्ता था, लिहाजा बगल वाली बिल्डिंग के जरिए दीवार में छेद कर बचाव दलों ने प्रवेश किया. इसके बाद कांच के शीशे तोड़े, तब कहीं जाकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








