
दिल्लीः तिलक नगर में सिलेंडर फटने से लगी आग, एक की मौत
AajTak
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. 6 दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इससे घर में आग लग गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक तिलक नगर की बाल्मीकि कॉलोनी में ये हादसा हुआ है. तिलक नगर थाने की पुलिस को आग लगने की सूचना मिली. तत्काल पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई. इसके साथ ही सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. 6 दमकलों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.
आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त रवि शर्मा निवासी निवासी डब्ल्यूजेड-115, हरिजन कॉलोनी, तिलक विहार के रूप में हुई है. मृतक की उम्र 25 साल बताई जा रही है. इसके अलावा किसी अन्य के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
मृतक के शव को डीडीयू अस्पताल में पहुंचाया गया है. वहीं, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि है शॉर्ट सर्किट के कारण जनरल स्टोर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी थी. फिर सिलेंडर तक पहुंच गई और विस्फोट हो गया. पुलिस ने बताया कि धारा 285/304ए के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










