
दिल्लीः एंटी करप्शन ब्रांच का एक्शन, MCD के क्लर्क को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
AajTak
एंटी करप्शन ब्रांच ने MCD के एक क्लर्क इंद्रजीत को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
एंटी करप्शन ब्रांच ने MCD के एक क्लर्क इंद्रजीत को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एमसीडी ने सिविल लाइन्स ज़ोन में 26 जुलाई को एक संपत्ति सील की थी, जिसकी पेनाल्टी 20 लाख रुपये थी. आरोप है कि इंद्रजीत ने इस पेनाल्टी को कम करके 5,16000 कर दिया था. इसके बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.
इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. लिहाजा क्लर्क इंद्रजीत को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी क्लर्क से पूछताछ की जा रही है.
इससे पहले सेंट्रल इन्विटिगेशन ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इंस्पेक्टर की पहचान सज्जन सिंह यादव जबकि कांस्टेबल की पहचान अमित लुच्चा के रूप में हुई थी.
CBI के अधिकारियों के मुताबिक, शिकायकर्ता ने बताया कि जालसाजी के एक मुकदमे में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी थी जिसमें पीड़ित का नाम गवाह के तौर पर दर्ज था. शिकायतकर्ता ने बताया कि उस केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव ने पीड़ित से सम्पर्क किया और कहा कि अगर वो साढ़े चार लाख रुपए नहीं देगा तो सप्लीमेट्री चार्जशीट में उसे आरोपी बना दिया जाएगा.
पीड़ित से कहा गया कि 24 अप्रैल को भुवनेश्वर एयरपोर्ट आ जाए, जहां पर कांस्टेबल अमित उससे सम्पर्क करेगा. इस बात की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दे दी. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए मामले की जानकारी सीबीआई को दे दी.
ये भी देखें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









