
दिल्लीः इस केयर सेंटर में सिर्फ 1 कोरोना केस, पिछले 42 दिनों से सिंगल डिजिट में आ रहे मरीज
AajTak
आईटीबीपी ने यहां सभी प्रबंध युद्धस्तर पर किए गए थे और 26 अप्रैल, 2021 को इस केंद्र ने काम करना शुरू किया था. इस केंद्र में 4 अगस्त तक कुल 1,344 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से 1,233 को डिस्चार्ज किया जा चुका है.
देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर यानी सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर (एसपीसीसीसी) में इस वक्त सिर्फ एक कोरोना मरीज है जो अभी आईसीयू में भर्ती है. बाकी नॉर्मल ऑक्सीजन बेड पर एक भी कोरोना मरीज इस केयर सेंटर में मौजूद नहीं है.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









