
दिलीप जायसवाल फिर बनेंगे बिहार BJP के अध्यक्ष, आज मनोहर लाल खट्टर करेंगे ऐलान
AajTak
दिलीप जायसवाल एक बार फिर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. एक दिन पहले ही उन्होंने बिहार पार्टी चीफ के चुनाव के लिए नामांकन किया था और आज राज्य परिषद की बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर नए बिहार चीफ के नाम का ऐलान करने वाले हैं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार यूनिट के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को एक बार फिर बिहार का पार्टी चीफ चुनने की तैयारी है. बता दें कि पार्टी को बिहार के प्रमुख का चयन करना है और इस पद के चुनाव के लिए सिर्फ दिलीप जायसवाल ने ही नामांकन किया है.
एक दिन पहले ही उन्होंने बिहार पार्टी चीफ के चुनाव के लिए नामांकन किया था. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी लीडर विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, संजय मयूख के साथ ही कई नेता मौजूद थे.
निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय
अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज बापू सभागार में राज्य परिषद की बैठक होने वाली है, जिसमें पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे. बताया जा रहा है कि दिलीप जायसवाल का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है.
बयान देकर मचा दी थी सियासी खलबली
बिहार में इस साल ही चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनावी साल के दौरान दिलीप जायसवाल को फिर से बिहार बीजेपी का चीफ बनाए जाना उन पर भरोसा जताना है. हालांकि, हाल ही में सीएम की कुर्सी को लेकर दिए गए दिलीप जायसवाल के बयान के बाद सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई थी. जायसवाल ने आज तक से बात करते हुए कहा था कि चुनाव तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन सीएम का चेहरा कौन होगा ये बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










