
दिन-दहाड़े बीच सड़क रोकी गाड़ी! इस ख़ास डिवाइस से धरे गए आरोपी, जानिए हर कार में क्यों जरूरी है ये फीचर
AajTak
कार में डैशकैम एक बेहद ही उपयोगी डिवाइस और फीचर के तौर पर मशहूर हो रहा है. यह एक ऐसा डिवाइस है जो कि ड्राइविंग के दौरान कार के बाहर यानी कि रोड के साथ-साथ कार के भीतर की भी स्थिति की रिकॉर्डिंग की सुविधा प्रदान करता है.
आज-कल नई कारों में कई ऐसे एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं जो कि बेहद ही उपयोगी साबित हो रहे हैं. ड्राइविंग के दौरान ये फीचर वाहनों सेफ्टी के अलावा यात्रियों की सुरक्षा को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं. ताजा मामला बेंगलुरु का हैं, जहां पर कुछ युवकों ने बीच सड़क दिन-दहाड़े एक चलती कार का रास्ता रोकने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया था. लेकिन कार में दिए जाने वाले एक ख़ास फीचर के चलते ये सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गएं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
क्या है मामला:
दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्कूटर और बाइक सवार कुछ युवक एक कार को ओवरटेक कर उसके आगे आ जाते हैं. दोपहिया सवार ये युवक कार के सामने का रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक कर देते हैं और कार को आगे नहीं बढ़ने देते. इतने में स्कूटर सवार युवक अपने स्कूटर को बीच सड़क पर रोक देता है, जिसके बाद कार चालक को भी अपनी कार रोकनी पड़ती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी दौरान एक और स्कूटर सवार उल्टी दिशा से आता है और अपने स्कूटर से सीधे कार में टक्कर मार देता है.
@east_bengaluru @BlrCityPolice @blrcitytraffic . Incident occurred on the new road which is connecting from DSR rivera to Varthur. Goons on the street of Bangalore . Is there any action taken yet on it @DCPTrEastBCP pic.twitter.com/kk8uENgdeB
इटरनेट पर डैशकैम में रिकार्ड हुआ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स का मानना है कि, इस घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा था, लेकिन कार में लगे डैशकैम (Dashcam) में रिकॉर्ड हुए वीडियो के चलते मामले में संलिप्त आरोपियों को धर दबोचा गया है. इस वीडियो को बैंगलुरू सिटी पुलिस को टैग करते हुए ट्वीटर पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो के माध्यम से 3 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों की एक तस्वीर भी आधिकारिक ट्वीटर हैंडल द्वारा अपलोड किया गया है.
दोपहिया गाड़ियों पर सवार ये युवक इस बात से अनजात थें कि, ये पूरा वाकया कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो रहा था. स्कूटर से कार में टक्कर मारने के बाद उक्त युवक स्थानीय भाषा में कुछ बोलते हैं और कार चालक को वाहन रोकने के लिए कहते हैं. स्थानीय मीडिया पब्लिक टीवी के अनुसार इस घटना के दौरान टू-व्हीलर सवार युवकों ने कार चालक को थप्पड़ भी मारे और कार से बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन इससे पहले वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते कार चालक समय रहते अपनी गाड़ी बैक करता है और मौके से निकल जाता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











