'दारू वाली आंटी' से पहले ये आंटियां भी अपने बयानों के चलते हो चुकी हैं वायरल
AajTak
दिल्ली में एक आंटी ने कोरोना वायरस से बचने के उपाय को लेकर कहा था कि वैक्सीन या इंजेक्शन से नहीं बल्कि शराब पीने से कोरोना खत्म होगा. आंटी अपनी हाजिरजवाबी से जल्द ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी थीं. इससे पहले भी कई मौके ऐसे आए हैं जब आंटियां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं.
कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया था. इस आदेश के सामने आने के बाद शराब की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ हो गई थी. ठेके पर मौजूद एक आंटी ने वायरस से बचने के उपाय को लेकर कहा था कि वैक्सीन या इंजेक्शन से नहीं बल्कि शराब पीने से कोरोना खत्म होगा. आंटी अपनी हाजिरजवाबी से जल्द ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी थीं. इससे पहले भी कई मौके ऐसे आए हैं जब आंटियां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं. (फोटो क्रेडिट: एएनआई) पाकिस्तान की इस महिला को इंटरनेट की सबसे लोकप्रिय आंटी कहा जा सकता है. बिजली की व्यवस्था को लेकर जब एक पत्रकार उनसे सवाल करने गया था तो उनका गुस्सा ऐसा फूटा कि उनसे पाकिस्तान से लेकर भारत के लोग भी रिलेट करने लगे थे. इस महिला की लोकप्रियता का आलम ये था कि उनका निकनेम 'गोरमिंट आंटी' रख दिया गया. उनके टी-शर्ट और मग्स बनने लगे और उनकी चे ग्वेरा तक से तुलना की गई थी. इस आंटी के लिए हालांकि पर्सनल लाइफ में चीजें खराब हो गई क्योंकि गुस्सैल स्वभाव के चलते उन्हें अपने घर-परिवार में काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही हैं. (फोटो क्रेडिट: ट्विटर) गोरमिंट आंटी की तरह ही पाकिस्तान की ये महिला भी बिजली की कमी से बेहद परेशान थी. इस महिला का डायलॉग 'हुकूमत मर गई है' मीम्स की दुनिया में काफी लोकप्रिय साबित हुआ. गोरमिंट आंटी की तरह ही ये महिला भी सरकार को लेकर अपनी फ्रस्ट्रेशन उतारते हुए नजर आई थीं लेकिन जब इन्हें कहा गया कि गाली मत दीजिए तो ठोक-बजाकर पूरे आत्मविश्वास से ये महिला बोली थीं कि गाली तो मैं दूंगी. इस महिला का यही अंदाज लोगों को काफी भाया था और इन्हें गोरमिंट आंटी 2 कहकर भी काफी लोग बुलाने लगे थे.(फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











