
दादा और पिता से लेकर पुत्र तक सब वकालत में, जानिए नए CJI बनने जा रहे जस्टिस यूयू ललित के परिवार के बारे में
AajTak
जस्टिस यूयू ललित के परिवार में एक सदी से ज्यादा समय यानी कई पीढ़ियों से विधि और न्यायशास्त्र के विद्वान रहे हैं. जस्टिस ललित के दादा रंगनाथ ललित महाराष्ट्र के सोलापुर में वकालत करते थे जबकि पिता उमेश रंगनाथ ललित ने सोलापुर से वकालत शुरू की. मुंबई और महाराष्ट्र में वकालत में नाम कमाया और फिर मुंबई हाई कोर्ट में जज भी बने.
भारतीय शास्त्रों में शनि को न्याय का ग्रह देव माना गया है. शनिवार को ही सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में ललित युग का उदय हो रहा है. यानी जस्टिस उदय उमेश ललित के 49 वें मुख्य न्यायाधीश पद के शपथ ग्रहण की साक्षी बन रही हैं परिवार की चार पीढियां.
बॉम्बे से दिल्ली आने के बाद मयूर विहार के फ्लैट से शुरू हुआ पेशेवर जीवन अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण तक पहुंचा. अगले 74 दिन देश की न्यायपालिका को एक सुघड़ नेतृत्व देने के हैं. सुधार की एक नई व्यवस्था की अगुआई करने के हैं.
दिल्ली में अपनी अलग शैली से वकालत के क्षेत्र में धाक जमाते हुए टॉप के क्रिमिनल लॉयर के रूप में पहचान बनाई. उन्होंने साबित किया कि अपने नायाब तर्कों, दलीलों से सौम्य व्यक्तित्व वाला मृदु भाषी व्यक्ति कैसे मुकदमे और दिल जीतता है. कानून की स्पष्ट समझ, सुलझा हुआ व्यक्तित्व और कानून की पेचीदगी समझाने की सरल शैली जस्टिस ललित को भीड़ से अलग और ऊपर करती है.
दादा और पिता भी थे वकील
जस्टिस ललित के 90 वर्षीय पिता उमेश रंगनाथ ललित और परिवार के सबसे छोटे सदस्यों के रूप में पोते पोतियां भी शपथ ग्रहण समारोह में लोगों की निगाहों के केंद्र हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस ललित को देश के मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिला रही हैं. जस्टिस ललित के परिवार में एक सदी से ज्यादा समय यानी कई पीढ़ियों से विधि और न्यायशास्त्र के विद्वान रहे हैं. जस्टिस ललित के दादा रंगनाथ ललित महाराष्ट्र के सोलापुर में वकालत करते थे जबकि पिता उमेश रंगनाथ ललित ने सोलापुर से वकालत शुरू की. मुंबई और महाराष्ट्र में वकालत में नाम कमाया और फिर मुंबई हाई कोर्ट में जज भी बने.
नोएडा में स्कूल चलाती हैं पत्नी

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










