
दाछीगाम एनकाउंटर: एनआईए ने दो लोगों को मारे गए आतंकियों की पहचान के लिए हिरासत में लिया
AajTak
जम्मू-कश्मीर के दाछीगाम में ऑपरेशन महादेव के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया है. मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा फौजी भी शामिल है. एनआईए ने दो लोगों को आतंकियों की पहचान के लिए हिरासत में लिया है.
जम्मू-कश्मीर के दाछीगाम के जंगलों में हुए एनकाउंटर में तीन पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों परवेज अहमद और बशीर अहमद पर आतंकियों को शरण देने का आरोप है. इन दोनों को 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए आतंकियों की पहचान के लिए भी ले जाया गया है.
'ऑपरेशन महादेव' में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर और पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ मूसा फौजी भी मारा गया. मूसा, पिछले साल श्रीनगर-सोनमर्ग हाईवे पर ज-मोर्ह सुरंग निर्माण में लगे 7 मजदूरों की हत्या में भी शामिल था.
यह भी पढ़ें: 'पहलगाम के आतंकी हाशिम मूसा का शिकार करने वाली सेना को सलाम...', लेफ्टिनेंट नरवाल के पिता बोले
एनकाउंटर दाछीगाम के घने जंगलों में महादेव और जबरवान की रेंज के बीच हुआ. सेना को जुलाई की शुरुआत में वहां संदिग्ध सैटेलाइट कम्युनिकेशन की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 दिन तक आतंकियों की ट्रैकिंग की.
सैटेलाइट कम्युनिकेशन से की गई ट्रैकिंग
मुल्तान से जुड़े लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के इस समूह की गतिविधियों पर नजर रखने में स्थानीय बकरवाल समुदाय ने भी अहम भूमिका निभाई और पुख्ता इनपुट दिए. दो दिन पहले जब सैटेलाइट कम्युनिकेशन फिर से सक्रिय हुआ, तो ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






