
अंडरकवर एजेंट, अटैक का नोट और… अमेरिका में FBI ने ऐसे नाकाम की ISIS संदिग्ध की आतंकी साजिश
AajTak
अमेरिका में न्यू ईयर ईव पर आतंकी हमले की साजिश रची गई, जिसे एफबीआई ने नाकाम कर दिया. सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई जांच अंडरकवर एजेंट तक पहुंची, New Year’s Attack 2026 लिखा एक नोट मिला और न्यू ईयर ईव से ठीक पहले FBI, न्यूयॉर्क पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर एक बड़े हमले को रोक दिया.
अमेरिका में नए साल की पूर्व संध्या पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को FBI ने समय रहते नाकाम कर दिया. यह साजिश नॉर्थ कैरोलाइना के मिंट हिल इलाके में रची जा रही थी. ISIS संदिग्ध 18 साल के युवक क्रिश्चियन स्टरडिवेंट को पकड़ा गया है, जिस पर आरोप है कि वह न्यू ईयर ईव पर अटैक करने की साजिश रच रहा था.
इस पूरे मामले की शुरुआत दिसंबर 2025 के बीच में हुई, जब FBI के चार्लोट फील्ड ऑफिस को एक युवक के सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में खबर मिली. जांच की गई तो सामने आया कि क्रिश्चियन स्टरडिवेंट लगातार ISIS के समर्थन में पोस्ट कर रहा था. एक पोस्ट में उसने एक तस्वीर शेयर करते हुए कुछ धार्मिक बातें लिखीं. जांच एजेंसियों के अनुसार, यह लैंग्वेज ISIS के कंटेंट से मैच होती है.
FBI अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की ऑनलाइन एक्टिविटीज को बेहद गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि हाल के वर्षों में कई आतंकी हमले सोशल मीडिया से कट्टरपंथ की ओर बढ़े युवाओं द्वारा किए गए हैं.
जांच आगे बढ़ी तो FBI ने ऑनलाइन अंडरकवर एजेंट (OC) को एक्टिव किया, जिसके संपर्क में आने पर स्टरडिवेंट ने उन्हें ISIS का सदस्य समझ लिया. 12 दिसंबर 2025 के आसपास स्टरडिवेंट ने अंडरकवर एजेंट से संपर्क किया और खुले तौर पर कहा- मैं जल्द जिहाद करूंगा. उसने खुद को 'soldier of the state' बताया, जिसका मतलब ISIS का सिपाही होना था.
14 दिसंबर को स्टरडिवेंट ने अंडरकवर एजेंट को एक तस्वीर भेजी, जिसमें दो हथौड़े और एक चाकू दिख रहा था. यह एक्टिविटी बेहद अहम थी, क्योंकि ISIS की मैगजीन में पश्चिमी देशों में चाकू जैसे साधारण हथियारों से अटैक करने की अपील की गई थी. उसी आर्टिकल के बाद पहले भी कई हमले हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में नए साल से चंद घंटे पहले आतंकी साजिश नाकाम, 18 साल के IS संदिग्ध को FBI ने दबोचा... दुकान और रेस्टोरेंट थे निशाने पर

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







