
Ahmednagar: पुणे सीरियल ब्लास्ट के आरोपी असलम जहांगीरदार की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार
AajTak
श्रीरामपुर में दिनदहाड़े 2012 पुणे जंगली महाराज रोड सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपी असलम शब्बीर उर्फ बंटी जहांगीरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद CCTV की मदद दो आरोपियों की पहचान की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Pune serial blast accused killed: महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले के श्रीरामपुर कस्बे में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया. साल 2012 के पुणे जंगली महाराज रोड सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपी रहे असलम शब्बीर उर्फ बंटी जहांगीरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब वह अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन से लौट रहा था. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई.
बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, असलम जहागीरदार श्रीरामपुर के बोर्वाके कॉलेज रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उसका रास्ता रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. फायरिंग इतनी करीब से की गई कि जहागीरदार को गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई बताई जा रही है.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गोली लगने के बाद असलम जहागीरदार को तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से आम लोगों में डर का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई.
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इन्हीं फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई. देर रात नकाबंदी के दौरान रवि निकलजे और कृष्णा शिंगारे नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.
आला पुलिस अधिकारी मौके पर घटना की गंभीरता को देखते हुए नासिक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले खुद श्रीरामपुर पहुंचे. उन्होंने जांच की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कराले ने बताया कि हत्या के पीछे का सटीक मकसद फिलहाल साफ नहीं है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके.
आपराधिक पृष्ठभूमि और पुराने केस पुलिस के अनुसार, असलम जहांगीरदार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे. वह 2012 में पुणे के जंगली महाराज रोड पर हुए लो-इंटेंसिटी सीरियल ब्लास्ट केस में भी आरोपी रह चुका है. उस धमाके में कई लोग घायल हुए थे और देशभर में बड़ा आतंकी जांच अभियान चला था. बाद में उसे जमानत मिल गई थी और वह श्रीरामपुर में रह रहा था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







