
रेहान-अवीवा के रिश्ते पर रॉबर्ट वाड्रा ने लगाई मोहर, तस्वीर शेयर कर बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिल गई
AajTak
कहा जा रहा है कि रेहान और अवीवा बेग इस साल जनवरी में राजस्थान में एक निजी समारोह में सगाई करेंगे. रेहान और अवीवा बीते सात वर्षों से एक दूसरे से साथ हैं. यह पहला मौका है, जब रेहान के अवीवा संग रिश्ते को लेकर परिवार के किसी सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है.
रॉबर्ट वाड्रा ने बेटे रेहान के अवीवा संग रिश्तों को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरे बेटे को उसकी जीवनसंगिनी मिल गई है. मेरी दुआएं उसके साथ है. उसे जीवन में खुशियां मिले.
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरा बेटा जीवन के एक नए पड़ाव पर कदम रख रहा है और उसे अपनी जीवनसंगिनी मिल गई है. मैं दोनों को दिल से आशीर्वाद देता हूं कि उनका जीवन खुशियों से भरा रहे, उनका साथ अटूट हो, प्रेम और विश्वास हमेशा मजबूत बना रहे. ईश्वर करे वे हाथ थामे इस सुंदर यात्रा पर आगे बढ़ें और साथ-साथ फलें-फूलें.
कहा जा रहा है कि रेहान और अवीवा बेग इस साल जनवरी में राजस्थान में एक निजी समारोह में सगाई करेंगे. रेहान और अवीवा बीते सात वर्षों से एक दूसरे से साथ हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था.
रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई होने जा रही है. यह पहला मौका है, जब रेहान के अवीवा संग रिश्ते को लेकर परिवार के किसी सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है.
25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. 'डार्क परसेप्शन' नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखते हैं. उनका कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव है. विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की है.
वहीं, अवीवा बेग का जन्म और लालन-पालन दिल्ली में हुआ. वह फाइन आर्ट फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं. वह अपनी वेबसाइट avivabaig.com पर खुद को दिल्ली बेस्ड फोटोग्राफर बताती हैं. वह 'अटेलियर 11' की को-फाउंडर भी हैं. यह एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है, जो देशभर के ब्रांड्स, एजेंसियों और क्लाइंट्स के साथ काम करती है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







