
बेटे की हरकतों से टूटा पिता का सब्र, हत्या कर खेत में दफनाया शव... एक महीने बाद अमरेली पुलिस ने खोला कत्ल का राज
AajTak
गुजरात के अमरेली जिले के धारी गांव में नशे में हंगामा करने वाले बेटे की पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी. शव खेत में दफनाया गया, एक महीने बाद बदबू और कंकाल मिलने से हत्या का खुलासा हुआ. जुर्म की ये कहानी दिल दहला देगी.
Amreli Murder Case: गुजरात के अमरेली जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों का दिल दहल गया. वहां एक शख्स ने पिता–पुत्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. बेटे की हरकतों से तंग आकर एक पिता ने अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को अपने खेत में ही दफना दिया. हैरानी की बात ये यह मामला करीब एक महीने तक छिपा रहा, लेकिन बदबू और नर कंकाल मिलने के बाद इस कत्ल का सच सामने आ गया.
रोज़ होता था घरेलू विवाद यह खूनी वारदात अमरेली जिले के धारी गांव की है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक 25 वर्षीय हितेश अपने माता-पिता के साथ गांव में रहता था. उसे शराब पीने की गंभीर लत थी और वह रोज़ नशे में घर आकर झगड़ा करता था. आए दिन घर में कलह और हंगामा आम बात हो गई थी. हितेश अक्सर माता-पिता से अभद्र भाषा में बात करता और अनुचित मांगें करता था. उसकी इस आदत से पूरा परिवार मानसिक तनाव में जी रहा था.
जब बिगड़ गए हालात 24 नवंबर 2025 की रात भी हितेश रोज़ की तरह नशे में घर लौटा. उसने घर आते ही अपनी मां से झगड़ा शुरू कर दिया और अनुचित मांगें करने लगा. मां ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह और ज्यादा उग्र हो गया. नशे में धुत हितेश अपनी हरकतों की हदें पार कर रहा था, जिससे घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया.
पिता ने की समझाइश इसी दौरान हितेश के पिता वशराम भाई घर पहुंचे और बेटे को समझाने की कोशिश की. उन्होंने उसे शांत रहने और गलत व्यवहार न करने की सलाह दी. लेकिन नशे में डूबा हितेश रिश्तों की मर्यादा भूल चुका था और मां-बेटे के पवित्र संबंध को भी नहीं समझ पाया. लगातार अपमान और अभद्रता से गुस्साए पिता का सब्र जवाब दे गया.
घर में मर्डर, खेत में लाश गुस्से के आवेग में वशराम भाई ने अपने ही घर में बेटे हितेश का गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. रात के अंधेरे में शव को घर से निकालकर अपने खेत के किनारे ले गए. वहां गड्ढा खोदकर बेटे के शव को दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो.
एक महीने तक नहीं खुला राज इस जघन्य घटना के बाद भी परिवार सामान्य जीवन जीता रहा. गांव में किसी को यह अंदेशा नहीं था कि हितेश की हत्या हो चुकी है. समय बीतता गया और मामला दबा रहा. लेकिन करीब एक महीने बाद हालात बदल गए, जब खेत से आने वाली तेज बदबू ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







