
दिल्ली में 180 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ‘Cy-Hawk’ के तहत 180 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. शेल कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स के जरिए देशभर में ऑनलाइन ठगी की जा रही थी. पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं. मामले में 176 साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी पाई गईं.
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए ऑनलाइन ठगी के जरिए करीब 180 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नई दिल्ली जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन Cy-Hawk’ के तहत की गई, जिसका मकसग संगठित साइबर अपराध नेटवर्क को तोड़ना है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सिंडिकेट शेल कंपनियों और म्यूल बैंक खातों के जटिल नेटवर्क के जरिए देशभर के पीड़ितों से ठगी की रकम को इधर-उधर करता था. जांच में सामने आया कि गिरोह ने कम से कम 20 फर्जी निजी कंपनियां बनाई थीं, जिनके बैंक खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम जमा की जाती थी और फिर लेयरिंग के जरिए उसे आगे ट्रांसफर कर दिया जाता था.
शेल कंपनियों और म्यूल खातों से देशभर में फैलाया ठगी का जाल
मामले का खुलासा तब हुआ जब National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान नई दिल्ली जिले में कई साइबर क्राइम हॉटस्पॉट सामने आए. जांच में एक निजी बैंक खाते पर शक हुआ, जिसमें बार-बार ठगी से जुड़ी रकम जमा हो रही थी. यह खाता कनॉट प्लेस के बाराखंभा रोड स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक के नाम पर था.
पुलिस जांच में पता चला कि यह खाता राजेश खन्ना नामक व्यक्ति के नाम पर था, जिसे कंपनी का निदेशक बनाया गया था. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह कंपनी और बैंक खाता अपने दो सहयोगियों सुशील चावला और राजेश कुमार शर्मा के निर्देश पर खोला था. दोनों आरोपी फंड ट्रांसफर और पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे थे.
ऑपरेशन ‘Cy-Hawk’ में दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







