
दांत साफ करते-करते 9 इंच लंबी दातून निगल गया शख्स, पेट में फंसी तो ऐसे डॉक्टरों ने बचाई जान
AajTak
एक 80 साल के बुजुर्ग ने दांत साफ करते समय गलती से 9 इंच लंबी नीम की दातून निगल ली. इससे वह गंभीर परेशानी में पड़ गए और खाना तक नहीं खा पा रहे थे. परिवारवालों ने उन्हें MKCG मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, बेरहामपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक घंटे की सर्जरी कर दातून को सफलतापूर्वक बाहर निकाला. सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
ओडिशा के गंजम जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 80 साल के बुजुर्ग कमाराजू नायक ने दांत साफ करते समय गलती से 9 इंच (लगभग 25 सेंटीमीटर) लंबी दातून निगल ली. घटना नतांगा गांव की है. दातून निगलने के बाद उन्हें लगातार तकलीफ होने लगी और वो खाना तक नहीं खा पा रहे थे.
दातून निगलने के बाद पेट में तेज दर्द
परिवार के लोग पहले उन्हें भंजनागर मेडिकल लेकर गए, जहां से उन्हें MKCG मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने तुरंत जांच की और पाया कि दातून उनकी इसोफैगस (खाद्यनली) में फंस गई है, जिससे खाना पेट तक नहीं जा पा रहा था और उन्हें तेज दर्द भी हो रहा था.
MKCG के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर संजीत कुमार मिश्रा के मुताबिक, 'मरीज पिछले 8-10 दिनों से पेट दर्द और भोजन न जाने की समस्या से जूझ रहे थे, उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, बावजूद इसके सर्जरी को प्राथमिकता देकर एक घंटे में सफलतापूर्वक दातून बाहर निकाल लिया गया. ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति स्थिर है.'
25 सेंटीमीटर लंबी थी दातून
इस पूरी घटना ने गांव और अस्पताल में लोगों को हैरान कर दिया. डॉक्टरों ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि दांत या जीभ साफ करने के दौरान खासकर बुजुर्ग और बच्चे सावधानी बरतें, पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो, लेकिन 25 सेंटीमीटर लंबी दातून निगलने का यह मामला बेहद दुर्लभ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










