
'दहेज में पाकिस्तान चाहिए...', जब राजनाथ सिंह ने वाजपेयी से जुड़ा PAK महिला की शादी के ऑफर का किस्सा सुनाया
AajTak
अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके हास्य और चुटीले जवाबों से जुड़े किस्से साझा किए. पाकिस्तान यात्रा, आपातकाल और यूपीए सरकार के दौर से जुड़े प्रसंगों के जरिए वाजपेयी की बुद्धिमत्ता, कूटनीति और हाजिरजवाबी सामने आई.
देश ने जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके जीवन से जुड़े कई रोचक और यादगार किस्से साझा किए. इन किस्सों के जरिए वाजपेयी का वह पक्ष सामने आया, जो उनके गंभीर राजनेता वाले व्यक्तित्व के साथ साथ उनके बेहतरीन हास्य और हाजिरजवाबी को भी दिखाता है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि वाजपेयी केवल एक बड़े राजनेता ही नहीं थे, बल्कि उनमें गहरी समझ, व्यंग्य और सटीक जवाब देने की अद्भुत क्षमता थी. उन्होंने वाजपेयी के कार्यकाल के एक अहम पल का जिक्र किया, जब फरवरी 1999 में वाजपेयी पाकिस्तान गए थे. इस यात्रा को लाहौर बस यात्रा के नाम से जाना जाता है. इसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर घोषणा पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच परमाणु परीक्षणों के बाद बढ़े तनाव को कम करना था.
लाहौर बस यात्रा और वाजपेयी की कूटनीतिक हाजिरजवाबी
एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने उस यात्रा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में वाजपेयी के भाषण से प्रभावित होकर एक अविवाहित पाकिस्तानी महिला ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दे दिया था. महिला ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह शादी के बदले कश्मीर चाहती है.
राजनाथ सिंह के अनुसार, महिला ने वाजपेयी से पूछा था कि क्या वह उससे शादी करेंगे और बदले में कश्मीर देंगे. इस पर वाजपेयी ने अपनी खास शैली में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन दहेज में उन्हें पूरा पाकिस्तान चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा कि वाजपेयी का यह जवाब उनके हास्य के साथ साथ कश्मीर मुद्दे पर उनकी अडिग सोच को भी दर्शाता है.
शादी का प्रस्ताव और कश्मीर पर मुस्कान भरा जवाब

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






