
दलित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या... बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच चाकू से अटैक, पिटाई से हमलावर की भी मौत
AajTak
महाराष्ट्र के सांगली में दलित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम मोहिते की हत्या कर दी गई. जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय मोहिते गारपीर चौक पर अपना जन्मदिन मना रहे थे. उसी दौरान आरोपी ने चाकू घोंप दिया. वहीं हमलावर की भी भीड़ के हमले में मौत हो गई है. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
महाराष्ट्र के सांगली जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब दलित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम मोहिते की उनके जन्मदिन समारोह के दौरान हत्या कर दी गई. यह घटना सांगली के गारपीर चौक क्षेत्र की है, जहां मोहिते अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच ही आरोपी शाहरुख शेख उर्फ शेर्या वहां पहुंचा और किसी विवाद के बाद उसने अचानक मोहिते पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में मोहिते गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने हमलावर शेख को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल शेख को भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस तरह कुछ ही मिनटों में सांगली में डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत और तनाव के माहौल में डाल दिया.
पुलिस ने बताया कि घटना की वजह पुरानी रंजिश या आपसी विवाद हो सकती है, हालांकि अभी तक इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. सांगली और विश्रामबाग पुलिस थाने की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पंचनामा की कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें: ठाणे: होटल में कंधा टकराया तो छिड़ी बहस, कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









