
दर्दनाक: नींद खुली तो मां को ढूंढने चल पड़ी 3 साल की बच्ची, 7वें फ्लोर से गिरकर मौत
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बहुमंजिला इमारत की सातवीं फ्लोर से तीन साल की बच्ची की गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची सो रही थी, तभी उसकी मां बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने गई. इस दौरान बच्ची की आंख खुल गई और वह बालकनी से नीचे गिर गई.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत की सातवीं मंजिल से तीन साल की बच्ची की गिरने से मौत हो गई. मानिकपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वसई कस्बे में एक हाउसिंग सोसायटी में हुई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बच्ची श्रेया महाजन सातवीं मंजिल के अपार्टमेंट में सो रही थी. उसकी मां बेटे को स्कूल बस के लिए छोड़ने गई थी. इसी दौरान लड़की जाग गई और मां की तलाश करने लगी. जब बच्ची को मां नजर नहीं आई तो वह मोबाइल उठाकर बालकनी की तरफ चल दी.
पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन बच्ची के हाथ से फिसल कर गिर गया. इसके बाद बच्ची मोबाइल देखने के लिए बालकनी से बाहर झुकी तो वह नीचे गिर पड़ी. अधिकारी ने बताया कि जानकारी होने पर सोसायटी में हड़कंप मच गया.
बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








