
दरवाजे पर सेंसर, CCTV का एंगल मोड़ा...बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स के फुलप्रूफ प्लान से पुलिस भी हैरान
AajTak
मुंबई के पवई में रोहित आर्य ने 17 बच्चों को आरए स्टूडियो में बंधक बना लिया था. दो घंटे की बातचीत विफल होने के बाद पुलिस ने बाथरूम रास्ते से ऑपरेशन किया. पुलिस ने पाया कि आरोपी ने सभी मुख्य दरवाज़ों पर सेंसर लगा रखे थे.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब आरए स्टूडियो में 17 बच्चों और 2 अन्य लोगों को एक व्यक्ति ने बंधक बना लिया. यह शख्स रोहित आर्या था, जिसने पूरे स्टूडियो को हाई-टेक जाल में तब्दील कर दिया था.
करीब तीन घंटे तक चली इस घटना का अंत पुलिस की सटीक रणनीति और साहसिक कार्रवाई के साथ हुआ. पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि रोहित आर्या को गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई.
रोहित आर्या ने बंधक बनाने के बाद एक वीडियो जारी कर यह दावा किया कि वह कोई आतंकवादी नहीं है, न ही वह किसी बड़ी रकम की मांग कर रहा है.
उसने कहा कि वह बस कुछ लोगों से बात करना चाहता है. इस बयान ने पुलिस को उलझन में डाल दिया, क्योंकि घटना का मकसद साफ नहीं था. मुंबई पुलिस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्टूडियो के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया.
करीब दो घंटे तक लगातार बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन जब रोहित किसी भी बात के लिए तैयार नहीं हुआ, तब पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया.
आजतक को मिली जानकारी के अनुसार, रोहित आर्या ने स्टूडियो की खिड़कियों और दरवाजों पर मोशन डिटेक्टर सेंसर लगा रखे थे ताकि पुलिस किसी भी दिशा से अंदर प्रवेश न कर सके.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










