
दरवाजा तोड़ प्रिंसिपल के रूम में बिखेर दी घास... NSUI ने इंदौर के सरकारी कॉलेज में मचाया जमकर उत्पात
AajTak
NSUI नेता ने अपनी सफाई में कहा कि हमने खुद घास उखाड़ी और उसे प्रिंसिपल को सौंपने वाले थे. लेकिन उन्होंने अपने कार्यालय में ताला लगा दिया था, इसलिए हमें अपनी जायज मांग के लिए प्रदर्शन करना पड़ा.
एनएसयूआई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदौर के एक सरकारी कॉलेज में जमकर उत्पात मचाया. छात्र नेता अमन पटवारी ने अपने साथियों संग कॉलेज की महिला प्रिंसिपल के ऑफिस का दरवाजा तोड़ अंदर टेबल कुर्सियों पर घास बिखेर दी.
भवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के एक कर्मचारी की शिकायत पर एनएसयूआई नेता अमन पटवारी और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन पर अतिक्रमण, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी काम में बाधा डालने और तोड़फोड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
उधर, छात्र नेता अमन पटवारी ने दावा किया कि वह कॉलेज प्रशासन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और परिसर के अन्य हिस्सों के पास जंगली घास और कचरा हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
NSUI नेता ने अपनी सफाई में कहा, "हमने खुद घास उखाड़ी और उसे प्रिंसिपल को सौंपने वाले थे. लेकिन उन्होंने अपने कार्यालय में ताला लगा दिया था, इसलिए हमें अपनी जायज मांग के लिए प्रदर्शन करना पड़ा."
प्रिंसिपल डॉ. ममता चंद्रशेखर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जब उनके कार्यालय का दरवाज़ा तोड़ा गया, तब वह कॉलेज में नहीं थीं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










