
दरभंगा में जुमे की नमाज के लिए होली में 'दो घंटे का ब्रेक'... मेयर अंजुम आरा के फरमान पर भड़की बीजेपी बोली- ये आतंकी मानसिकता
AajTak
मेयर अंजुम आरा ने कहा कि समाज में दो-चार लोग असामाजिक तत्व होते हैं, जो माहौल को खराब करते हैं. ऐसे में 12:30 बजे से 2 बजे तक जब नमाज का समय होता है तब होली पर थोड़ी देर का ब्रेक होना चाहिए. इस दौरान दो घंटे के लिए होली खेलने वाले लोग मस्जिद से दूरी बनाकर रखें. मेयर अंजुम आरा ने यह बयान जिला शांति समिति की बैठक से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया.
जुमे के दिन होली होने पर अभी देश भर में अगल-अलग नेताओं के बयान पर मचा बवाल थमा भी नहीं था कि दरभंगा की मेयर अंजुम आरा भी इस विवाद में कूद गई हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुमे की नमाज के समय को किसी भी सूरत में नहीं बदला जा सकता. ऐसे में जुमे की नमाज को देखते दरभंगा में होली खेलने पर दो घंटे का ब्रेक लगा देना चाहिए.
'होली खेलने वाले लोग मस्जिद से दूरी बनाकर रखें'
मेयर अंजुम आरा ने कहा कि समाज में दो-चार लोग असामाजिक तत्व होते हैं, जो माहौल को खराब करते हैं. ऐसे में 12:30 बजे से 2 बजे तक जब नमाज का समय होता है तब होली पर थोड़ी देर का ब्रेक होना चाहिए. इस दौरान दो घंटे के लिए होली खेलने वाले लोग मस्जिद से दूरी बनाकर रखें. मेयर अंजुम आरा ने यह बयान जिला शांति समिति की बैठक से निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से भी उन्होंने अपनी यही बात रखी है. अब देखना यह है कि आखिर जिला प्रशासन मेयर की बातों को किस रूप में देखता है लेकिन मेयर के बयान पर दरभंगा में राजनीति गर्माने वाली है.
बीजेपी के उलट जेडीयू नेता का बयान
बता दें कि अंजुम आरा ने मेयर बनने के बाद अपने पति के साथ वर्ष 2023 में पटना में जेडीयू जॉइन की थी. एक तरफ जहां बीजेपी के नेता जुमे की नमाज और होली एक साथ होने पर नमाज को लेकर लगातार अगल-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं उनकी सरकार की साथी जेडीयू की मेयर बीजेपी के ठीक उलट बात कह रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










