
'थ्रेडिंग-वैक्सिंग में मेरी चीखें निकल गईं, लड़के ने फिर भी...' लड़की का वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों की आवाज सुनाई देती है. यह वीडियो काल्पनिक मालूम पड़ता है. लेकिन काफी लोग इस वीडियो पर चर्चा कर रहे हैं. फोन पर अपनी दोस्त से बात करते हुए लड़की कहती है- मैंने बॉयफ्रेंड के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग सब करवाई. पार्लर वाले के सामने मेरी चीखें निकल गईं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने ब्रेकअप के बारे में बता रही है. अपनी दोस्त से फोन पर बातचीत में वह कहती है- मैंने बॉयफ्रेंड के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग सब करवाई. ये सब करवाते हुए पार्लर वाले के सामने चीखें निकल गईं. लेकिन लड़के ने सीरियस नहीं लिया. हालांकि, ये वीडियो काल्पनिक मालूम पड़ता है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं. वीडियो की वजह से वंशिका ट्रेंड भी करने लगी.
इस वीडियो को ट्विटर पर @hajarkagalwa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें दो लड़कियों के बीच फोन पर हुई बातचीत को सुना जा सकता है. मोबाइल की स्क्रीन पर कॉल करने वाली लड़की का नाम वंशिका दिखाया गया है. फोन पर वंशिका रोते हुए कहती है- मेरी और आकाश की 'टू मंथ एनवर्सरी' के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग करवाई. हाई हील्स पहने. लेकिन उसने ये कहकर दिल तोड़ दिया कि वो इस रिश्ते को लेकर अभी श्योर नहीं है. इसलिए उन्हें ब्रेक ले लेना चाहिए'
फोन पर वंशिका अपनी दोस्त से कहती है कि कॉलेज में उसने दूसरे लड़कों को रिजेक्ट कर आकाश को पसंद किया था. उसके लिए महंगी हील्स लिए. अगर पता होता कि ब्रेकअप हो जाएगा तो कुछ दिन रुक जाती, जब Myntra पर सेल आती तो तब खरीदती. कम से कम पैसे तो बच जाते.
probably the funniest post-breakup crying session 😭😭 pic.twitter.com/tkac4bbgxs
रोते हुए वंशिका आगे कहती है- मैंने उसके लिए फुटबॉल तक देखना शुरू कर दिया था, जबकि मुझे उसमें कुछ समझ नहीं आता था. केवल उसकी पसंद के लिए देखना स्टार्ट किया था.
Vanshika after seeing heavy discounts on that heel during sale pic.twitter.com/Ob5EE5gz9R

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










