
थाईलैंड और अमेरिका की स्ट्रैटजी पर OYO? जानें कपल्स को लेकर क्यों बदल रहा पॉलिसी
AajTak
ट्रैवल बुकिंग करने वाली कंपनी OYO ने रविवार को अपनी चेक इन पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार, अब कपल्स को होटल में चेक-इन के लिए अपने रिश्तों का प्रूफ देना होगा. ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग करने पर ये दस्तावेज जरूरी होंगे.
ट्रैवल बुकिंग करने वाली कंपनी OYO ने रविवार को अपनी चेक इन पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार, अब कपल्स को होटल में चेक-इन के लिए अपने रिश्तों का प्रूफ देना होगा. ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग करने पर ये दस्तावेज जरूरी होंगे. फिलहाल, कंपनी का ये नियम मेरठ में ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है. लेकिन सवाल ये उठता है कि ओयो अपनी जिस खासियत की वजह से इतना मशहूर हुआ और एक बड़ा ब्रांड बना अब भला वो उसी इमेज को बदलने की तैयारी में क्यों है. क्या ये कंपनी की रणनीति का हिस्सा है. ऐसे क्या उदाहरण हैं जब किसी देश या कंपनी ने अपनी इमेज बदलकर अपने ब्रांड को और मजबूत बनाया हो...
जब थाइलैंड ने बदली अपनी रणनीति
एक समय था जब थाईलैंड की पहचान सेक्स टूरिज्म को लेकर थी. लेकिन 2000 आते-आते थाईलैंड के रेस्टोरेंट्स की मांग दुनियाभर में अचानक बढ़ने लगी थी. थाई डिशेज को खूब लोकप्रियता मिली. पैड थाई नामक डिश हर कोने में मशहूर हुआ. आलम ये रहा कि 2001 से लेकर 2019 के बीच थाईलैंड में पर्यटकों की संख्या 10 मिलियन से बढ़कर 39.8 मिलियन तक पहुंच गई थी. कोरोना महामारी शुरू होने से पहले थाईलैंड दुनिया का आठवां सबसे अधिक विजिट किया जाने वाला देश था.
दरअसल, थाईलैंड की इस इमेज में हुए बदलाव के पीछे वहां की सरकार की एक बड़ी रणनीति थी. लोगों को ट्रेनिंग दी गई थी. वैश्विक स्तर पर कई पहल की गई थी. व्यंजनों का खूब प्रचार किया गया था. लोगों को ऑफर दिए गए थे.
एक कहानी अमेरिका की भी...
अमेरिका को लेकर एक समय पूरी दुनिया में ये धारणा बन गई थी कि वहां खाने में सिर्फ बर्गर और हॉट डॉग ही बेहतर मिलते हैं. लेकिन अमेरिका ने इस इमेज को बदलने के लिए एक रणनीति बनाई. अमेरिका ने व्हाइट हाउस के करीब 80 शेफ की एक टीम तैयार की और उन्हें स्थानीय और साउथ अमेरिकन डिश बनाने के लिए कहा. इन शेफ को दुनियाभर में भेजा गया. फूड रिलेटेड इवेंट आयोजित किए गए.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








