
...तो नहीं होता ये हादसा! जानें कहां तक पहुंचा रेलवे के KAVACH सिस्टम पर काम?
AajTak
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोग की जान जा चुकी है और बहुत से लोग घायल हैं. ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि सुरक्षा सिस्टम 'कवच' ने काम क्यों नहीं किया और कहां गलती हुई है. दरअसल, अभी इस सिस्टम का जाल बिछाया जा रहा है और जल्द ही पूरे भारत में इस सिस्टम को लगा दिया जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में देते हैं.
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा हुआ है. इस हादसे में एक मालगाड़ी ने सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर की वजह से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में अब तक 8 लोग मारे जा चुके हैं और कई लोग घायल है.
अब ऐसे में सवाल किया जा रहा है कि इस हादसे में KAVACH सिस्टम ने काम क्यों नहीं? इस सवाल का जवाब रेलवे बोर्ड की CEO और चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शेयर किया है और इस कवच सिस्टम के बारे में भी जरूरी जानकारी शेयर की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो ANI ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.
जया वर्मा सिन्हा ने कवच को लेकर बताया कि कुछ जगह ये सिस्टम बिछाया जा चुका है और कुछ जग इस सिस्टम को लगाने का काम चल रहा है और जल्द ही पूरे भारत में इसको कंप्लीट कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जहां ये हादसा हुआ है, वहां पर अभी कवच सिस्टम को बिछाया नहीं गया है, हालांकि वह इस साल के प्लान में है. पश्चिम बंगाल में इस साल कवच सिस्टम को लगाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा: रेलवे का 'कवच' रोक सकता है ट्रेन दुर्घटना, यहां क्यों नहीं आया काम?
जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि कवच सिस्टम को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है. डेढ़ हजार किलोमीटर पर अभी यह काम चल रहा है. इस साल 3 हजार किलोमीटर पर कवच सिस्टम को बिछा दिया जाएगा. अगले साल भी और 3 हजार किलोमीटर और को कवर किया जाएगा. पूरे भारत में लगाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आगे बढ रहे हैं.
उन्होंने आगे बताया कि कवच सिस्टम के तहत आने वाले इक्वेपमेंट की सप्लाई जैसे-जैसे आती है, उसी के मुताबिक काम भी होता जा रहा है. इसका प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भी कहा है, ताकि जल्द से जल्द पूरे भारत में कवच नेटवर्क सिस्टम को पूरे भारत में बिछाया जा सके.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











