
'...तो चीन के होश ठिकाने आ जाएंगे', ट्रेडर्स संघ ने पीयूष गोयल को दिया ये सुझाव
AajTak
भारत-चीन के बीच एक बार फिर से सीमा पर गतिरोध की स्थिति बन गई है. तवांग बॉर्डर पर दोनों देशों के जवानों के बीच हुई झड़प के बाद चीनी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार के लिए व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने इस संबंध में पीयूष गोयल को पत्र लिखा है.
चीन (China) के साथ सीमा विवाद के बीच, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री (Commerce Minister) पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को पत्र लिखकर माल के आयात और ई-कॉमर्स नीति में बदलाव का आग्रह किया है. व्यापारियों के संगठन ने प्रत्येक वस्तु पर 'मूल देश' का नाम लिखना अनिवार्य करने को कहा है. उनका कहना है कि इस कदम से उपभोक्ताओं को इस बात का पता चल पाएगा कि ये प्रोडक्ट चीन से आया है. इससे उसका बहिष्कार किया जा सकेगा. भारत-चीन के बीच तवांग बॉर्डर पर गतिरोध के बीच दिल्ली के व्यापारियों ने चीनी प्रोडक्ट (China Products) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी दौरान CTI ने वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखा है.
चीनी सामानों का बहिष्कार
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस इलाके में चीनी सामानों के बहिष्कार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखा गया. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा- 'यह आग्रह किया गया है कि आयातित सामानों पर 'मूल देश' लिखना अनिवार्य किया जाना चाहिए. अभी कई प्रोडक्ट्स पर कोई जानकारी नहीं है. विशेष रूप से ई-कॉमर्स साइटों पर, उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता है कि कौन सा प्रोडक्ट कहां का है.'
आयात नीति में बदलाव का आग्रह
उन्होंने कहा कि जब लोग चीन के उत्पादों को खरीदना नहीं चाहते हैं, तब भी वे उन्हें खरीदते हैं क्योंकि उन पर 'मूल देश' की जानकारी नहीं लिखी होती है. अगर इस बात को प्रोडक्ट पर लिख दिया जाए तो इसका बहिष्कार किया जा सकता है. इसलिए CTI ने केंद्र सरकार से इस तरह की नीति पर काम करने और अपनी ई-कॉमर्स और आयात नीति में बदलाव करने का अनुरोध किया है.
'होश ठिकाने आ जाएंगे'

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












