
'तेलुगु पहले, लेकिन हिंदी भी फायदेमंद...', तीन भाषा फॉर्मूले के सपोर्ट में आए आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू
AajTak
नायडू ने कहा कि हर किसी को यह समझना चाहिए कि इस बेकार की राजनीति के बजाय, हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि हम संचार के लिए कैसे ज्यादा भाषाएं सीख सकते हैं. आंध्र सीएम ने यह भी कहा कि जो लोग अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हैं, वे दुनिया भर में सफलता हासिल करते हैं.
संसद से लेकर सड़क तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आने वाले तीन भाषा फॉर्मूला पर घमासान मचा हुआ है. दक्षिण के ज्यादातर राज्य इस फॉर्मूला का खुलकर विरोध कर रहे हैं. इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तीन भाषा फॉर्मूले का समर्थन किया है. आंध्र विधानसभा में बोलते हुए नायडू ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भाषा ज्ञान का पैमाना नहीं बल्कि कम्युनिकेशन का जरिया है.
ज्यादा भाषाएं सीखने पर जोर
अपने रुख को दोहराते हुए नायडू ने कहा कि भाषा कोई नफरत की चीज नहीं है. हमारी मातृभाषा तेलुगु है. राष्ट्रीय (जातीय भाषा) भाषा हिंदी है. अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है. हमें अपनी आजीविका के लिए जितनी संभव हो उतनी भाषाएं सीखनी चाहिए, लेकिन हमें अपनी मातृभाषा कभी नहीं भूलनी चाहिए. हिंदी के विषय पर नायडू ने तर्क दिया कि भाषा सीखना दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में कम्युनिकेशन के लिए फायदेमंद होगा.
उन्होंने कहा कि अगर हम हिंदी जैसी राष्ट्रीय भाषा सीखते हैं, तो दिल्ली जाने पर भी धाराप्रवाह बोलना आसान होगा. उन्होंने कहा कि गैर जरूरी राजनीति को भाषा सीखने के व्यावहारिक लाभों पर हावी नहीं होना चाहिए. हर किसी को यह समझना चाहिए कि इस बेकार की राजनीति के बजाय, हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि हम संचार के लिए कैसे ज्यादा भाषाएं सीख सकते हैं. नायडू ने यह भी कहा कि जो लोग अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हैं, वे दुनिया भर में सफलता हासिल करते हैं.
'भाषा से नहीं मिलेगा ज्ञान'
नायडू ने विधानसभा में कहा कि भाषा संचार का एक साधन है, भाषा से आपको ज्ञान नहीं मिलेगा. जो लोग अपनी मातृभाषा सीख चुके हैं और गर्व से बोलते हैं, वे दुनिया भर में शीर्ष पदों पर बैठे हैं. अपनी मातृभाषा सीखना आसान है, मैं इस सदन को भी यही बता रहा हूं. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, अगर जरूरी हुआ तो, लोगों को अपनी आजीविका की संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए जापानी या जर्मन जैसी अतिरिक्त भाषाएं सीखने की सुविधा भी देगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









