
तेलंगाना के BJP चीफ को क्यों किया गया गिरफ्तार? जानें पेपर लीक से क्या है कनेक्शन
AajTak
तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें देर रात हिरासत में लिया गया था. पुलिस के मुताबिक, संजय कुमार 10वीं के पेपर लीक मामले में शामिल हैं. वहीं, बीजेपी ने उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है.
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें मंगलवार देर रात पुलिस घर से ले गई थी. संजय कुमार करीमनगर सीट से लोकसभा सांसद हैं.
संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना में सियासी पारा भी चढ़ गया है. बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इसे 'अलोकतांत्रिक' बताया है.
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'आधी रात को चलाए गए ऑपरेशन में तेलंगाना पुलिस ने बंदी संजय कुमार को सेकंडरी स्कूल पेपर लीक में शामिल होने के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ये केसीआर के लिए सही नहीं होगा.'
संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्हें सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है. इसके तहत किसी व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया जाता है, जब इस बात की आशंका हो कि वो व्यक्ति कोई अपराध कर सकता है और उसे रोका नहीं जा सकता. कुल मिलाकर, एहतियात के तौर पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है.
पर गिरफ्तार क्यों किया गया?
- दर्ज एफआईआर के मुताबिक, संजय कुमार पर आरोप है कि एसएससी (10वीं) पेपर लीक की घटनाएं सामने आने के बाद उन्होंने भोले-भाले छात्रों को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









