
तेलंगाना: कर्ज माफ होने के बाद नया लोन लेने पहुंचे किसान, रात में भी बैंक के बाहर इंतजार
AajTak
तेलंगाना सरकार द्वारा कृषि लोन माफी के ऐलान के कुछ दिनों बाद, अपने लोन को रीन्यू करने के लिए बेचैन सैकड़ों किसान रात भर बैंकों के बाहर सोने को मजबूर हो गए हैं.
तेलंगाना (Telangana) की सरकार द्वारा किसानों के लोन माफ किए जाने के ऐलान के बाद, कई किसान नया लोन पास करवाने के लिए बैंकों के बाहर कतार में खड़े हो गए हैं. हनुमाकोंडा जिले में, सैकड़ों किसान फसल लोन के लिए एसबीआई ब्रांच में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए, जिससे बैंक अधिकारी मुश्किल में पड़ गए.
पारकल में एसबीआई बैंक के सामने भी लंबी कतारें देखी गईं, जो नोटबंदी के दिनों की याद दिलाती हैं. अपने लोन को रीन्यू करवाने के लिए बेताब कई किसान रात भर बैंकों के बाहर सो रहे हैं.
आवेदकों की बड़ी तादाद संभालने के लिए बैंक कर्मचारी टोकन सिस्टम के जरिए लोन रीन्यूअल सिस्टम के जरिए काम कर रहे हैं.
कांग्रेस ने किया था वादा
यह घटनाक्रम तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी द्वारा कांग्रेस के चुनावी वादे के अनुरूप अपनी सरकार की फसल ऋण माफी योजना के दूसरे दौर की शुरुआत करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है.
सरकार ने 6.5 लाख से ज्यादा किसानों के लोन माफ करने के लिए बैंकों को 6,198 करोड़ रुपये जारी किए हैं. दूसरे दौर में 1.50 लाख रुपये तक के लोन माफ किए जा रहे हैं. 18 जुलाई को शुरू किए गए पहले चरण में एक लाख रुपये तक के लोन लेने वाले किसानों के ऋण माफ किए गए थे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










