
तेलंगाना: एक और बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल तक पहुंची लपटें, रेस्क्यू जारी
AajTak
तेलंगाना के जुबली हिल्स बिल्डिंग के सामने एक ऑफिस में भीषण आग लग गई है. आग की लपटे तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें आ गई हैं और आग को बुझाने का काम जारी है. मगंलवार को तेलंगाना के सिकंद्राबाद में भी भीषण आग लगी थी. एक होटल में अग्निकांड की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई.
तेलंगाना के जुबली हिल्स बिल्डिंग के सामने एक ऑफिस में भीषण आग लग गई है. आग की लपटे तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें आ गई हैं और आग को बुझाने का काम जारी है. मगंलवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी भीषण आग लगी थी. एक होटल में अग्निकांड की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई.
किस वजह से ऑफिस में आग लगी है, स्पष्ट नहीं है लेकिन मौके से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिल रहा है. जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल है और रेस्क्यू तुरंत शुरू कर दिया गया है. कितने लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं, कहां फंसे हैं, अभी तक जानकारी नहीं मिली है. लेकिन आग बुझाने का काम जारी है. दो दमकल की गाड़ियां इस आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं.
इससे पहले मंगलवार को सिकंदराबाद के रूबी होटल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. हैदराबाद के नॉर्थ जोन के अपर डीसीपी ने बताया कि यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी. इसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और बाइक शोरूम में आग लग गई. ये शोरूम सिकंदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास स्थित है. शोरूम के ऊपर लॉज है. अब तक घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.
इससे पहले अप्रैल महीने में तमिलनाडु में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. यहां पोरुर-कुंदरातुर स्थित शोरूम में एक कस्टमर ने अपनी ई-बाइक की बैटरी को चार्ज पर लगाया था. इसमें कुछ ही देर में आग लग गई. धीरे-धीरे पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया. इस घटना में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गए थे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









