
तेलंगानाः अंडरब्रिज में बाढ़ के पानी में फंसी स्कूल बस, लोगों ने 20 बच्चों को रेस्क्यू किया
AajTak
तेलंगाना के महबूब नगर में एक स्कूल बस अंडर ब्रिज में बाढ़ के पानी में फंस गई. बस में 20 बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर लिया
तेलंगाना के महबूबनगर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां महबूबनगर में एक स्कूल बस 20 बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच स्कूल बस अंडर ब्रिज में बाढ़ के पानी में फंस गई. इस कारण 20 बच्चों की जान पर बन आई. गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने आननफानन में रेस्क्यू कर सभी 20 बच्चों को बचा लिया. इस वजह से बड़ा हादसा टल गया.
महबूबनगर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे हुई. जब स्कूल बस 20 छात्रों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह माचनपल्ली और सिगुर गड्डा टांडा के बीच अंडरब्रिज में फंस गई.
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ड्राइवर को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि पानी इतना गहरा है, और बस उसमें फंस जाएगी. उन्होंने बताया कि जैसे ही बस आगे बढ़ी, वह पानी में फंस गई. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया.
पुलिस के मुताबिक पानी में करीब आधी बस डूब गई थी. तभी ड्राइवर ने बस रोक दी. गनीमत रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें लोग स्कूली बच्चों को बस से निकालते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि बस को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया.
ठीक इसी तरह एक घटना 7 जुलाई को गुजरात के जामनगर में हुई थी. जब एक स्कूल बस पानी में बहने लगी. आनन-फानन में लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे बच्चों, ड्राइवर और दो अन्य का रेस्क्यू किया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









