
तेज रफ्तार कार की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
AajTak
टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ जाते हैं. दोनों युवक सड़क पर गिर पड़ते हैं. इनमें से एक युवक बेहोश हो जाता है, दूसरा उसके पास जाता है और उसे जगाने की कोशिश करता है.
एक तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है. हैरान कर देने वाली इस घटना में बाइक को टक्कर मारने के बाद कार आगे निकल जाती है. कार सवार ये देखने की कोशिश तक नहीं करता कि उसकी टक्कर से चोट खाने वाला जिंदा बचा या नहीं. (फोटो- वीडियो ग्रैब) आपको बता दें कि ये घटना तमिलनाडु की है. यहां सलेम जिले में हाईवे पर दो बाइक सवार युवक कल्लाकुरिची से अपने होमटाउन पलानी जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान वो एक तेज रफ्तार कार के ड्राइवर की गलती का शिकार हो जाते हैं. Shocking accident caused by reckless driving caught on camera at Salem - Coimbatore highway.. pic.twitter.com/qDak73f02z (फोटो- वीडियो ग्रैब) तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कुछ दूर तक सड़क पर घिसटते हुए चले गए. उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. (सांकेतिक फोटो- Getty Images)
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










