
तेज धूप में लॉकडाउन लागू कराने सड़क पर उतरीं प्रेग्नेंट DSP, फोटो वायरल
AajTak
कोरोना के प्रकोप के दौरान पुलिसवाले भी कितने समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल छत्तीसगढ़ की डीएसपी शिल्पा साहू ने पेश की है.
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिसकर्मियों की मांग है कि उन्हें भी डॉक्टर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स की तरह विशेष जोखिम भत्ता (स्पेशल रिस्क अलाउंस) दिया जाए. इनका कहना है कि उन्हें भी हर वक्त फील्ड में रहने की वजह से फ्रंटलाइन वर्कर की तरह ही खतरा रहता है. महाराष्ट्र के डीजीपी ने राज्य सरकार के सामने ये मुद्दा उठा कर विशेष जोखिम भत्ता दिलाने के लिए पूरी कोशिश करने का भरोसा दिया है. कोरोना के प्रकोप के दौरान पुलिसवाले भी कितने समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल छत्तीसगढ़ की डीएसपी शिल्पा साहू ने पेश की है. शिल्पा साहू, माओवाद से प्रभावित बस्तर जिले के दंतेवाड़ा में तैनात हैं. गर्भावस्था के दौरान भी उन्हें चिलचिलाती धूप में सड़क पर लॉकडाउन का पालन कराने के साथ लोगों को कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल की अहमियत समझाते देखा जा सकता है. शिल्पा जब अपनी टीम के साथ आते-जाते वाहनों पर सवार लोगों को चेक कर रही थीं तो उस वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











