
तेजी से बढ़ते मरीजों के बीच कैसे दूर कर रहे बेड्स की समस्या? सिसोदिया ने बताया
AajTak
दिल्ली में तेज़ी से ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड्स और आईसीयू बेड्स भरने लगे हैं. बेड्स को लेकर ताज़ा हालात बताने के लिए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेज़ी से बेड्स की संख्या बढ़ाई जा रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संकट बढ़ने से बेड्स की चिंता भी बढ़ गई है. दिल्ली में तेज़ी से ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड्स और आईसीयू बेड्स भरने लगे हैं. बेड्स को लेकर ताज़ा हालात बताने के लिए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेज़ी से बेड्स की संख्या बढ़ाई जा रही है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, हमने लगातार अस्पतालों का दौरा किया है और फिर बेड्स की क्षमता बढ़ाने का निर्णय किया गया है. डिप्टी सीएम के मुताबिक, अंबेडकर अस्पताल में 200 से बढ़ाकर 600 बेड्स कर रहे हैं. साथ ही आचार्य भिक्षु सेंटर में 250 बेड्स बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं नरेला अस्पताल में 200 बेड्स बढ़ाए जा रहे हैं. मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि वो पहले सरकार की कोरोना एप पर बेड्स देखें, जहां पर बेड्स उपलब्ध हैं वहां जानकारी लें और फिर वहां पर जाएं. इतना ही नहीं, मनीष सिसोदिया ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अस्पताल गलत जानकारी देता है तो उसपर एक्शन लिया जाएगा. कोरोना होने पर Panic न करे। अधिकतर लोग HOME ISOLATION में ही ठीक हो रहे है। अगर तबियत ज्यादा खराब है तो App में जिस भी अस्पताल में Bed खाली है, उस अस्पताल में जाए। अस्पताल Bed देने से मना करता है तो मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल पर कार्यवाही के निर्देश दिए है।- Dy CM @msisodia pic.twitter.com/TussoljB1O
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









