
तेजस्वी-राहुल की मटन पार्टी पर गरमाई बिहार की सियासत, 'कांटा लगा' वाले तंज पर सम्राट चौधरी ने दिया जवाब
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण से पहले बिहार की राजनीति में मटन, मछली और मुर्गे को लेकर एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार होने लगा है. तेजस्वी और राहुल ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए लंच पर राजनीतिक चर्चा का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर बीजेपी और उसके सहयोगियों ने पलटवार किया है.
लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ चुका है. 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान होना है और 4 जून को नतीजे घोषित हो जाएंगे. उससे पहले एक बार फिर बिहार की राजनीति में मटन, मछली और मुर्गे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार होने लगा है. नवरात्र से पहले चार्टेड प्लेन में मुकेश साहनी के साथ तेजस्वी यादव के मछली खाने के वीडियो ने राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया था.
राजद नेता तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ लंच पर राजनीतिक चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी भी तेजस्वी और मीसा भारती के साथ लंच करते दिख रहे हैं. राहुल कहते हैं, 'खाना तेजस्वी का टॉप क्वालिटी का रहता है.'
इस पर तेजस्वी यादव मजाकिया लहजे में कहते हैं, 'राहुल जी अब आप दो बार मटन खा चुके हैं.' वह संभवतः उस वाकये की बात कर रहे हैं जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, लालू यादव ने राहुल गांधी को चंपारण मटन पकाना सिखाया था, जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था. तेजस्वी की बात सुनकर राहुल गांधी कहते हैं, 'भाई अब मुझे खिलाना पड़ेगा... अब मेरी बारी है. मैं आपको इनवाइट करूंगा. मेरी बहन भी आप लोगों के लिए खाना पकाना चाहती है.'
फिर तेजस्वी वीआईपी चीफ से कहते हैं, 'साहनी जी, आपके मछली का कांटा मोदी जी के गले में लगा है.' तेजस्वी और साहनी की बातचीत के बीच राहुल गांधी कह रहे हैं, 'यही सब तो बातें करते रहते हैं ये लोग... क्या खाते हो... क्या बोलते हो... क्या पीते हो.' इस बातचीत में लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भी शामिल होती हैं और पीएम मोदी पर अपने चुनाव प्रचार के दौरान विकास समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बात नहीं करने का आरोप लगाती हैं.
भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनता पस्त कर रही है। Video Courtesy- @RahulGandhi Ji pic.twitter.com/qenxaZIRvd
कांटा तेजस्वी को लगा है, तभी व्हीलचेयर पर चल रहे: सम्राट चौधरी

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






