
तेजस्वी-कमलनाथ से राजनाथ-KCR तक... मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे ये दिग्गज
AajTak
मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया था. 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा. उनके अंतिम दर्शन के लिए सैफई में उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा. उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सैफई में उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. करीब 3 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा. सैफई में इसके लिए प्रशासन और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने पूरी तैयारियां भी कर ली हैं. मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया था. 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी.
मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सोमवार को गुरुग्राम से सैफई ले जाया गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी थी और अखिलेश यादव से मुलाकात की थी.
अंतिम संस्कार में ये नेता होंगे शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंचेंगे. हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर, कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे.
जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, JDU नेता केसी त्यागी, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई पहुंचेंगे. इसके अलावा एनसीपी चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले के भी सैफई पहुंचने की चर्चा है.
कांग्रेस की ओर से शामिल होंगे ये नेता कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








