
तेजस्वी आज से 'आभार यात्रा' निकालेंगे, कर्पूरी की कर्मभूमि से शुरू होगी, सभी 243 सीटें कवर करेंगे
AajTak
तय कार्यक्रम के मुताबिक, तेजस्वी 10 और 11 सितंबर को समस्तीपुर में रहेंगे और 12 और 13 सितंबर को दरभंगा में रहेंगे, 14 और 15 सितंबर को मधुबनी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और 16-17 सितंबर को मुजफ्फपुर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज (मगंलवार) से राज्य में 'आभार यात्रा' की शुरुआत कर दी है. तेजस्वी यादव की यह यात्रा कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से शुरू हो रही है. इस यात्रा का मकसद संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और फीडबैक लेना है. इसे आभार यात्रा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पार्टी के अनुसार, जनता ने लोकसभा चुनाव और विश्वास यात्रा में जिस तरह का समर्थन दिया है उसके लिए जनता को शुक्रिया अदा करना जरूरी है. कहा जा रहा है अपनी इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव बिहार की हर विधानसभा (243 सीटों) तक पहुंचेंगे. बता दें कि बिहार में अगले साल चुनाव होने हैं.
पहले चरण में 4 जिलों का दौरा तेजस्वी यादव की इस यात्रा के पहले चरण की शुरुआत समस्तीपुर से हो रही है,जहां वो आज और कल यानी की 11 सितंबर को रुकेंगे. इसके बाद दो दिनों की यात्रा दरभंगा में होगी फिर उसके बाद मधुबनी में दो दिनों तक वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. पहले चरण का आखिरी पड़ाव मुजफ्फपुर में होगा. पहले चरण की यह यात्रा 17 सितंबर चक चलेगी. कहा जा रहा है कि पहले चरण के बाद आगे का शेड्यूल तय किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे, ताकि पार्टी कार्यकर्ता आरजेडी के सरकार में रहने के दौरान किए गए काम से जनता को अवगत करा सकें.
यह भी पढ़ें: बिहार: तेजस्वी आज से शुरू करेंगे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं से करेंगे मंथन
ऐसा होगा कार्यक्रम का शेड्यूल तय कार्यक्रम के मुताबिक, तेजस्वी 10 और 11 सितंबर को समस्तीपुर में रहेंगे और 12 और 13 सितंबर को दरभंगा में रहेंगे, 14 और 15 सितंबर को मधुबनी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और 16-17 सितंबर को मुजफ्फपुर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.
अगले साल बिहार में विधानसभा के चुनाव आपको बता दें कि बिहार में अगले साल नवंबर, 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं, पिछले बिहार चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. लेकिन आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन बहुमत से चूक गया था. आरजेडी इस बार चुनावी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसलिए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है. तेजस्वी पहले ही सूबे के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने का ऐलान कर चुके हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








