
तेंदुलकर को कोरोना होने पर पीटरसन का ट्वीट, युवराज बोले- आपने आज ही ऐसा कैसे सोचा
AajTak
केविन पीटरसन ने ट्वीट में लिखा कि क्या कोई मुझे बता सकता है, दुनिया को ये बताना क्यों जरूरी है कि आपको कोरोना हो गया है. पीटरसन ने ये ट्वीट शनिवार दोपहर को किया. इस ट्वीट के बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गए.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर दस्तक दे चुकी है. भारत और इंग्लैंड उन देशों में हैं जहां इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है. भारत में बीते कुछ दिनों से हर रोज 45 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े स्टार्स भी इस महामारी से अछूते नहीं हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को इसकी सूचना देते हैं. Can someone please tell me, why you need to announce it to the world, that you have Covid?! 🤷🏻♂️ Haha just pulling you leg bud ! 😘 Can someone please tell me, why you need to announce it to the world, that you have Covid?! 🤷🏻♂️ Can someone please tell me, why you need to announce it to the world, that you have Covid?! 🤷🏻♂️ Why not asked earlier....🤔https://t.co/QAhKkI42C3 For the same reason that u had for thishttps://t.co/0PKbNRyYDp Problem kya hai bhai? And any special reason you thought of this today only?? @sachin_rt be like-: pic.twitter.com/WCKIIatjfG Aaj se tumhra naam , Kevind Pandeyson. pic.twitter.com/BI0G9FM6tl सेलेब्रिटीज ये भी बताते हैं कि उनके संपर्क में जो भी आया है वो कोविड-19 का टेस्ट करा ले. हालांकि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने शनिवार को ट्वीट कर इसपर ऐतराज जताया. उन्होंने सवाल किया कि क्या लोगों को ये ऐलान करना जरूरी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










