
'तू अब शांति से नहीं रह पाएगा...', DSP को बीजेपी सांसद बालकनाथ की धमकी, बताया वर्दी वाला गुंडा
AajTak
BJP सांसद बालकनाथ ने बहरोड़ डीएसपी आनंद राव को वर्दी वाला गुंडा करार देते हुए कहा, '9 महीने बाद राजस्थान में सरकार बदल जाएगी और उनकी सरकार सत्ता में आएगी, तब बताऊंगा तुझे...' यही नहीं, सांसद ने पुलिस अधिकारी को स्थानीय विधायक का चमचा तक कह दिया.
Rajasthan News: अलवर जिले के बहरोड़ में पुलिस की कार्यशैली से नाराज स्थानीय सांसद बालकनाथ और बहरोड़ डीएसपी आनंद राव के बीच जमकर तीखी नोक-झोंक हुई. इस दौरान बालकनाथ के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. इससे बीजेपी सांसद उग्र हो गए और पुलिस अधिकारी को वर्दी वाला गुंडा करार दिया. साथ ही कहा कि डीएसपी स्थानीय विधायक की चमचागिरी में लगा रहता है. विधायक के इशारे पर ही डीएसपी निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रहा है.
दरअसल, बीती 5 जनवरी को बहरोड़ में गैंगस्टर विक्रम उर्फ लादेन पर फायरिंग हुई थी. इस मामले का आरोपी रामफल गुर्जर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और सांसद बालकनाथ के साथ एक कार्यक्रम में मंच पर नजर आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी रामफल गुर्जर के साथ दिखने वाले कांग्रेस और बीजेपी के चार नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. इसी के चलते दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया और दबाव बनाकर चारों को छुड़ा लिया. इसी मामले में सांसद बालकनाथ भी थाने जा पहुंचे और धक्का मुक्की हुई तो उन्होंने डीएसपी को धमका दिया.
इस घटना के बाद महंत बालकनाथ के नेतृत्व में बहरोड़ डीएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. बहरोड़ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग पुलिस के खिलाफ थाने में जमा हो गए और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में विरोध प्रदर्शन करने लगे.
सांसद और डीएसपी के बीच नोक-झोंक
सांसद बालकनाथ और बहरोड़ DSP आनंद राव के बीच हुई नोकझोंक आज भी चर्चा का विषय बनी हुई है. बहस के दौरान डीएसपी ने सांसद से कहा, 'आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते.' इसके बाद सांसद बालक नाथ उग्र हो गये.
BJP सांसद ने बहरोड़ DSP को वर्दी वाला गुंडा करार देते हुए कहा, 9 महीने बाद राजस्थान में सरकार बदल जाएगी और उनकी सरकार सत्ता में आएगी, तब बताएंगे. सांसद ने कहा कि आप किस तरीके से लोगों को पर अत्याचार कर रहे हो और पुलिस अवैध वसूली समेत लोगों को धमकाने का काम कर रही है. इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






